Stock Market में गिरावट के साथ शुरुआत, सेंसेक्स 760 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसला

मुंबई/नई दिल्ली। सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ्ज्ञ लाल निशान पर हुई। बीएसई का सेंसेक्स 760 अंक से ज्यादा टूटकर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने भी 200 अंक से ज्यादा फिसलकर कारोबार शुरू किया।

इससे पहले बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुलकर दिनभर के कारोबार के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1328 अंक या 2.44 फीसदी उछलकर 55,858 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 410 अंक 2.53 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,658 के स्तर पर बंद हुआ था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।