गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

प. बंगाल : गणतंत्र दिवस पर भारत माता की पूजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) युवा इकाई के कार्यकर्ताओं की गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हो गई। बीजेपी यूथ विंग के कार्यकर्ता गणतंत्र दिवस के दौरान भारत माता की पूजा का आयोजन कर रहे थे।

पुलिस ने जब बीजेपी कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच खींचतान की नौबत आ गई। इस बीच जब बीजेपी कार्यकर्ताओं को उठा-उठाकर पुलिस की गाड़ी में बैठाया जाने लगा तो वर्कर्स नारेबाजी करने लगे।

भारत माता पूजा से रोका बता दें कि 71वें गणतंत्र दिवस के दौरान कोलकाता में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी। इसके साथ ही राज्यपाल ने ममता को राजभवन में चाय के लिए भी आमंत्रित किया।

इससे पहले ममता बनर्जी ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा कि गणतंत्र दिवस पर आइए हम अपने संविधान की रक्षा करने का संकल्प लें और प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के साथ संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य के सिद्धांतों को बनाए रखें।

जमकर की गई नारेबाजी

राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने संविधान के अनुसार सभी मुद्दों के निपटारे पर जोर दिया। धनखड़ ने ट्वीट किया कि हमारे संविधान के अनुसार सभी मुद्दों का निपटारा करने की जरूरत है।

रेड रोड पर राज्यपाल ने ली परेड की सलामी

राज्यपाल धनखड़ ने कोलकाता में रेड रोड पर तिरंगा फहराया और सशस्त्र बलों के रस्मी मार्च पास्ट की अगवानी की। इस अवसर पर बीएसएफ, सीआईएसएफ, पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता सशस्त्र पुलिस ने परेड निकाली। रेड रोड पर शहर के स्कूली छात्रों ने रंगारंग झांकियां निकालीं, इसके अलावा जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करती बड़ी झांकी भी निकाली गई।

समारोह के दौरान पर्वतीय, सुंदरबन और जंगलमहल से लोक कलाकारों ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं और कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उन्होंने राज्यपाल का अभिवादन किया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन