बंगाल: BJP का मुकाबला करने के लिए आजादी के बाद पहली बार पार्टी दफ्तरों में तिरंगा फहराएगी CPM

कोलकाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने इस साल पहली बार स्वतंत्रता दिवस को भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया है और 15 अगस्त को पार्टी के हर कार्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा। माकपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। यह बदलाव लगभग सात दशक से अधिक समय बाद आया है जब अविभाजित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने नारा दिया था कि ‘ये आजादी झूठी है।’

भाकपा में साल 1964 में विभाजन के बाद माकपा अस्तित्व में आई थी। माकपा केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने कहा, ‘यह निर्णय लिया गया है कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पार्टी के सभी कार्यालयों में तिरंगा फहराया जाएगा।’

पार्टी की पश्चिम बंगाल प्रदेश समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी चक्रवर्ती ने हालांकि, इस दावे को खारिज किया कि माकपा पहली बार स्वतंत्रता दिवस मना रही है और कहा कि पूर्व में अलग-अलग तरह से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता रहा है।

उन्होंने कहा, ‘हम आम तौर पर फासीवादी ताकतों, सांप्रदायिक ताकतों से देश के सामने आने वाले खतरों पर चर्चा करके स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस भव्य तरीके से मनाया जाएगा क्योंकि 75वां या 100वां साल हर बार नहीं आते।’

See also  इंटरनेट मीडिया से जुड़े किसी कर्मी को नहीं दी जेल भेजने की धमकी, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने स्पष्ट की यह बात

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।