बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Bhanupratappur by-election: मोहन मरकाम पर मानहानि का केस करेंगे बृजमोहन, कहा-ब्रह्मानंद पर रेप का आरोप बेबुनियाद

Bhanupratappur by-election: मोहन मरकाम पर मानहानि का केस करेंगे बृजमोहन, कहा-ब्रह्मानंद पर रेप का आरोप बेबुनियाद
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। Bhanupratappur by-election: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम ने नाबालिग का यौन शोषण के आरोप के बाद छत्तीसगढ़ की​ सियासत गरमा गई है। मरकाम ने कहा था कि ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ इस मामले में झारखंड के जमशेदपुर शहर में केस भी दर्ज है। अब इस मामले में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ शिकायत चुनाव आयोग में करने का मन बनाया।

Bhanupratappur by-election: इस मामले में पूर्व मंत्री और भानुप्रतापपुर उपचुनाव के विधानसभा प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का बताया सारा मामला झूठा है। बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस और मोहन मरकाम से पूछा है कि ये बताएं कि कब ब्रह्मानंद नेताम झारखंड के जमशेदपुर गए, कभी वहां की पुलिस यहां नहीं आई। झारखंड में इन्हीं की मिली जुली सरकार है, ये मिलकर षड्यंत्र कर रहे हैं। बृजमोहन ने कहा, कांग्रेस को भानुप्रतापपुर में हार का डर है। हम मोहन मरकाम पर मानहानि का मुकदमा भी करेंगे।

Bhanupratappur by-election: पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा, अगर कांग्रेस में दम है तो बताए कि मोहन मरकाम खुद कब इस मामले में झारखंड गए, वहां की पुलिस को जांच में क्या तथ्य मिले, क्या कभी वहां की पुलिस ने ब्रह्मानंद नेताम को समन जारी किया, क्या कभी वहां की पुलिस नेताम को गिरफ्तार करने यहां आई। झारखंड की सरकार से मिलकर ये झूठा मामला तैयार किया गया है।

क्या कहा कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने

Bhanupratappur by-election: रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा से प्रत्याशी बनाए गए ब्रह्मानंद नेताम को लेकर मोहन मरकाम ने कहा कि उन पर झारखंड राज्य के जमशेदपुर जिले में केस दर्ज है। 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप कर उसे देह व्यपार में धकेलने का आरोप लगाते हुए मरकाम ने FIR की कॉपी भी मीडिया को दिखाई।

Bhanupratappur by-election: घटना 2019 को बताई जा रही है। पीसीसी चीफ ने कहा कि पुलिस ने पहले 5 आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद जांच में 10 से 12 आरोपी सामने आए, जिनमें भाजपा प्रत्याशी भी शामिल हैं।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन