हिंगोली (महाराष्ट्र)। Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने रविवार को महाराष्ट्र में एक दिन का विराम लिया है और यह सोमवार को हिंगोली जिले के कलमनुरी से वाशिम के लिए प्रस्थान करेगी।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में यात्रा के छठे दिन शनिवार रात कलमनुरी में एक जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने वेदांता-फॉक्सकॉन और टाटा एयरबस जैसी बड़ी परियोजनाओं के महाराष्ट्र से गुजरात स्थानांतरित होने को लेकर राज्य और केंद्र सरकारों पर भी निशाना साधा।

Bharat Jodo Yatra: यात्रा कुल 3,750 किलोमीटर की आधी दूरी तय कर चुकी है। इसने सात नवंबर की रात को पड़ोसी राज्य तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश किया और पश्चिमी राज्य के नांदेड और हिंगोली जिलों से होकर गुजरी।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की जन संपर्क पहल 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने से पहले महाराष्ट्र के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

यह लगभग 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद जम्मू कश्मीर में समाप्त होने से पहले 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।