बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Bharat Taxi: अब Ola-Uber की मनमानी खत्‍म, सरकार लेकर आई भारत-टैक्‍सी, जानें कैसे होगी बुकिंग

Bharat Taxi: अब Ola-Uber की मनमानी खत्‍म, सरकार लेकर आई भारत-टैक्‍सी, जानें कैसे होगी बुकिंग
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। Bharat Taxi: केंद्र सरकार देश की पहली को-ऑपरेटिव टैक्‍सी सर्विस 'भारत-टैक्‍सी की शुरुआत जल्‍द करेगी। इससे ओला-उबर की मनमानी पर लगाम लगेगी और लोगों के पास ज्‍यादा विकल्‍प होंगे। भारत टैक्‍सी नाम से कैब सर्विस चालू होने के बाद में कार मालिकों या ड्राइवर्स को कंपनी को कोई कमीशन नहीं देना होगा, यानी पूरी कमाई उनके जेब में जाएगी। ऐसे में वो ओला, उबर या अन्‍य कैब सर्विस की बजाय भारत टैक्‍सी का चुनाव करेंगे।

Bharat Taxi: जल्‍द ही शुरू हो रही सहकारी टैक्‍सी सेवा

भारत टैक्‍सी, देश की पहली सहकारी (को-ऑपरेटिव) टैक्‍सी सर्विस होगी। ये सेवा वेसे तो बड़े पैमाने पर दिसंबर से शुरू होगी, लेकिन इसका पायलट प्रोजेक्‍ट नवंबर में ही राजधानी दिल्‍ली से शुरू होगा। इस पायलट प्रोजेक्‍ट में 650 ड्राइवर/गाड़ी मालिक शामिल होंगे। यानी 650 वाहन इस सहकारी कैब सर्विस के लिए उपलब्‍ध होंगे और लोग इसका लाभ उठा पाएंगे।

Bharat Taxi: दिसंबर से इस सर्विस का विस्‍तार होगा और ये धीरे-धीरे देश के बाकी शहरों में भी उपलब्‍ध होगी। बताया जा रहा है कि इस सेवा का विस्‍तार दिल्‍ली के अलावा मुंबई, पुणे, भोपाल, लखनऊ, जयपुर समेत 20 शहरों में होगा।

Bharat Taxi: आप कैसे कर पाएंगे इस सर्विस का इस्‍तेमाल

इस सेवा का इस्‍तेमाल करना ओला-उबर ऐप यूज करने जितना आसान है। इसके लिए एंड्रॉयड यूजर्स को गूगल प्‍ले स्‍टोर से, जबकि आईफोन यूजर्स को एप्‍पल स्‍टोर से 'भारत-टैक्‍सी' ऐप इंस्‍टॉल करना होगा। बताया जा रहा है कि ये हिंदी और अंग्रेजी के अलावा गुजराती और मराठी में भी एवलेबल होगा। सबसे खास बात ये है कि ये मेंबरशिप प्‍लान बेस्‍ड होगा और इसके तहत ड्राइवर्स को हर राइड की 100 फीसदी कमाई मिलेगी। उन्‍हें केवल मेंबरशिप प्‍लान के तहत दैनिक, साप्‍ताहिक या मासिक आधारित चार्ज देना होगा।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन