बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Bharatmala Project Scam: भारतमाला प्रोजेक्ट में ACB-EOW की कार्रवाई, प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी

Bharatmala Project Scam: भारतमाला प्रोजेक्ट में ACB-EOW की कार्रवाई, प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। CG ACB-EOW Raid in Bharatmala Project Scam : छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट में जमीन मुआवाजा को लेकर हुए फर्जीवाड़ा मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ 20 ठिकानों पर छापेमारी की है।

CG ACB-EOW Raid in Bharatmala Project Scam : छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भिलाई, आरंग समेत कई जिलों में यह छापेमारी की कार्रवाई की गई है। दोनों एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने इन स्थानों पर दस्तावेज़ों और सबूतों को खंगाला है, जो भारतमाला योजना में हुई गड़बड़ियों से जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी, आरआई एवं अन्य के ठिकानों पर चल रही कार्रवाई जारी है।

CG ACB-EOW Raid in Bharatmala Project Scam : क्या है भारतमाला प्रोजेक्ट भारतमाला प्रोजेक्ट

केंद्र सरकार की एक अहम सड़क विकास योजना है, जिसके तहत देशभर में सड़कों का निर्माण और विस्तार किया जा रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ में इस योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। इन आरोपों के घेरे में कुछ अधिकारी और ठेकेदार बताए जा रहे हैं, जिन पर काम में लापरवाही और घोटाले के आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियां अब इन पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन