गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

भावना जाट ने 20 किमी पैदल रेस में ओलिंपिक का टिकट कटाया, अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

ओलिंपिक इसी साल जापान की राजधानी टोक्यो में 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होंगे

रांची। भारतीय एथलीट भावना जाट ने 20 किलोमीटर पैदल रेस वर्ग में अपना ओलिंपिक कोटा पक्का कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि शनिवार को रांची में नेशनल चैम्पियनशिप में हासिल की। राजस्थान की भावना ने यह रेस 1 घंटा 29 मिनट और 54 सेकंड में पूरी की। जबकि ओलिंपिक क्वालिफाई के लिए 1 घंटा और 31 मिनट का समय निर्धारित था।

भावना ने अपना ही 1 घंटा 38 मिनट 30 सेंकड का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उन्होंने अक्टूबर 2019 में बनाया था।

एक अन्य धावक प्रियंका गोस्वामी ओलिंपिक क्वालिफाई के लिए 36 सेकंड से पीछे रह गईं। दूसरे नंबर पर रहीं प्रियंका ने यह रेस 1 घंटा 31 मिनट और 36 सेंकड में पूरी की। ओलिंपिक इसी साल जापान की राजधानी टोक्यो में 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होंगे।

पुरुष वर्ग में संदीप 34 सेकंड से चूके

पुरुष वर्ग में संदीप कुमार 34 सेकंड से ओलिंपिक कोटा हासिल से चूक गए। उन्होंने यह रेस 1 घंटा 21 मिनट और 34 सेकंड में पूरी की। अब यदि अगले महीने होने वाली एशियन पैदल रेस के लिए उनका चयन होता है, तो यह उनके लिए आखिरी मौका रहेगा। 20 किलोमीटर वर्ग में भारत के केटी इरफान ओलिंपिक कोटा पाने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने पिछले साल मार्च में हुई एशियन रेस में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन