बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Gujarat : भूपेंद पटेल कल दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Gujarat : भूपेंद पटेल कल दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अहमदाबाद: गुजरात (Gujrat) में लगातार सातवीं बार बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई है। कल (12 दिसंबर) दोपहर प्रचंड जीत के बाद भूपेंद पटेल (Bhupendra Patel) दूसरी बार मुख्यमंत्री के पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगे । उन्हें शनिवार को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले, केंद्रीय पर्यवेक्षकों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीएस येदियुरप्पा व अर्जुन मुंडा की मौजूदगी में विधायकाें की बैठक में पटेल को नेता चुना गया। मुख्यमंत्री पद की दूसरी शपथ लेते ही भूपेन्द्र पटेल (Bhupendra Patel) राज्य की राजनीति में एक नया कीर्तिमान बनाएंगे।

वे पहले ऐसे पाटीदार नेता बन जाएंगे। जो लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करेंगे। अभी तक यह मौका किसी भी पाटीदार नेता को हासिल नहीं हुआ है। भूपेन्द्र पटेल इसी के साथ अपनी राजनैतिक गुरू आनंदीबेन पटेल से अभी आगे निकल जाएंगे। प्रदेश में लंबे समय तक सक्रिय आनंदीबेन सिर्फ एक मुख्यमंत्री बनी। जब कि उनके करीबी माने जाने वाले भूपेन्द्र पटेल फिर से राज्य की सत्ता संभालेंगे।

सोमवार दोपहर दो बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपाशासित राज्यों के सीएम, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। पटेल के साथ करीब 20 काबीना मंत्री शपथ ले सकते हैं।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन