नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के महान कलाकार एवं बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन का आज  80वें जन्मदिन है। इस अवसर पर   हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को उनके 80वें जन्मदिन पर बधाई  दी और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। दरअसल,  बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन आज 80 साल के हो चुके हैं।


 महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर ट्विट कर बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में  लिखा कि अमिताभ बच्चन जी को 80वें जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई. वह भारत की सबसे उल्लेखनीय फिल्मी हस्तियों में से एक हैं, जिन्होंने पीढ़ियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध और मनोरंजन किया है. वे लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।