बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 3 साल के बाद बढ़ी कीमतें...1 अगस्त से करना होगा अतिरिक्त भुगतान

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 3 साल के बाद बढ़ी कीमतें...1 अगस्त से करना होगा अतिरिक्त भुगतान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ में बिजली की दर बढ़ गयी है। 3 साल के बाद छत्तीसगढ़ में बिजली की कीमत बढ़ी है। विद्युत नियामक आयोग ने नये टैरिफ का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक औसत 48 पैसे प्रति युनिट बिजली की कीमत बढ़ी है। हालांकि इसमें लोगों को एक माह की मोहलत मिली है, टैरिफ 1 अगस्त से लागू हो जायेगा।

बिजली नियामक आयोग ने कहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं से फिक्सड चार्ज लिया जायेगा। बिजली नियामक आयोग ने निर्देश दिया है कि अब 5000 रुपये से ज्यादा बिजली बिल का भुगतान ऑनलाइन किया जायेगा।

bijli

गैर सब्सिडी वाले कृषि पंप को उर्जा प्रभार में 10 प्रतिशत की छूट को 20 प्रतिशत किया गया है। चेयरमैन हेमंत शर्मा के मुताबिक राजस्व में लगातार कमी आ रही थी। इस वजह से बिजली की दरों में बदलाव किया जाना अनिवार्य था।  विभाग की मानें तो यह बढ़त पिछले साल ही की जानी थी।

चेयरमैन हेमंत वर्मा के मुताबिक 2021-22 के लिए औसत दर 6.41 होगी, जबकि पिछले साल यह दर 5.93 थी। सभी वर्गों में थोड़ी दरों में वृद्धि की गयी है, जो औसत 6 प्रतिशत है। उद्योगों को 30 घंटे की जगह पर 36 घंटे बिजली दी जायेगी। वहीं ग्रामीण और अलग-अलग प्राधिकरण में संचालित हॉस्पीटल और नर्सिंग होम में उर्जा प्रभार में छूट को 5 से 7 प्रतिशत किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन