बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

उद्धव को बड़ा झटका : सदानंद कदम को ED ने किया गिरफ्तार

उद्धव को बड़ा झटका : सदानंद कदम को ED ने किया गिरफ्तार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट को एक और झटका लगा है। ईडी  ने आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके और उद्धव ठाकरे गुटे के नेता अनिल परब के बेहद करीबी सदानंद कदम को गिरफ्तार किया है । सदानंद कदम की गिरफ्तारी दापोली साईं रिसॉर्ट से संबंधित घोटाले में हुई है । बता दें कि सदानंद कदम एकनाथ शिंदे गुट के नेता रामदास कदम के छोटे भाई हैं ।


आरोप है कि महाराष्ट्र के रत्नीगिरी के दापोली इलाके में स्थित साईं रिसॉर्ट को अवैध तरीके से बनाया गया है । इसमें कथित रूप से सदानंद कदम और पूर्व परिवहन मंत्री अनिल परब दोनों पार्टनर हैं । घोटाले का आरोप बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने लगाया है ।


जानकारी के मुताबिक, रत्नागिरी से गिरफ्तार किए सदानंद कदम को ईडी के अधिकारी मुंबई लेकर आ रहे हैं. ईडी के मुंबई ऑफिस में सदानंद कदम से पूछताछ की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी की टीम ने सदानंद कदम को रत्नागिरी गांव के कुदोशी स्थित अनिकेत फार्म हाउस से गिरफ्तार किया है ।


क्या बोले किरीट सोमैया?
सदानंद कदम की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी । उन्होंने लिखा कि सदानंद कदम को गिरफ्तार कर लिया गया है । कुछ दिनों से बीजेपी नेता किरीट सोमैया लगातार उद्धव ठाकरे गुट के विधायक अनिल परब पर दापोली के साईं रिसॉर्ट मामले में आरोप लगा रहे थे । सदानंद कदम का नाम भी सोमैया ने इसी साईं रिसॉर्ट मामले में जोड़ा था । सदानंद कदम पर ईडी की कार्रवाई को लेकर ठाकरे गुट के नेता नाराज हैं । ठाकरे गुट के नेता संजय कदम आरोप है कि सदानंद कदम के खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है ।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन