रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना बम का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रदेश में पिछले एक दिन में यानि 3 जून को सबसे ज्यादा 86 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। वहीँ 59 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कुल 678 केस सामने आ चुके हैं, जिनमें 489 मरीज एक्टिव है और 189 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को शाम तक 34 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिनमें बलौदाबाजार से 22, कोरिया से 8, एसएलआर लैब से 2, बलरामपुर, कवर्धा, मुंगेली व बिलासपुर से 1-1 मरीज मिले थे। वहीँ देर रात 52 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। जिनमें से जांजगीर 20, महासमुंद 12, जशपुर 6, बलौदाबाजार 4, बालोद 3, रायगढ़ 1, दुर्ग-राजनांदगांव-रायपुर से 2-2 मरीजों की मिलने की पुष्टि हुई है।.इस तरह एक दिन में 86 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।

See also  Chhattisgarh Electricity Bill: बिजली बिल पर बड़ी राहत, सरचार्ज माफ और 10% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

वहीँ रायपुर में 2 मरीजों में पहला मरीज तिल्दा से है, जो कि प्रवासी मजदूर बताया जा रहा है. जबकि दूसरा मरीज वी वाय हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट लड़की है। लड़की की बाहर जाने की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, वो यही संक्रमित हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि रायपुर में कोरोना संक्रमित युवक की पहली मौत वी वाय हॉस्पिटल में हुआ था।

वही 3 जून को 59 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए हैं। मुंगेली 32, बेमेतरा 2, बालोद 1, बिलासपुर 5, कांकेर 6, जांजगीर 2, अंबिकापुर 3, कोरिया 2 और रायगढ़ से 6 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।