बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तराखंड, टीएस सिंहदेव को मणिपुर में सरकार बनवाने की जिम्मेदारी, आलाकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर/नई दिल्ली। पांच राज्यों में वोटिंग खत्म होने और एग्जिट पोल के रूझान जाने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी के विधायकों को तोड़जोड़ से बचाने के लिए छत्तीगढ़ कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तराखंड की कमान सौंपी है। बघेल को उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को मणिपुर में सरकार बनवाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पंजाब की जिम्मेदारी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संभालेंगे।

See also  विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट, 4 विधायकों के नाम लगभग तय

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।