टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में तेजी से पैर पसार रहा है। इसके चलते केंद्र सरकार ने यह बड़ा निर्णय लिया है।
केंद्र सरकार ने भारत आने वाली सभी अंतर राष्ट्रीय उड़ानों पर 22 मार्च से एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। इस दौरान विदेशों से आने वाले किसी भी विमान को भारत में लैंडिंग की अनुमति नहीं होगी।

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 170 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां अब तक 47 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों का नंबर है। देश में अब तक 17 से ज्यादा राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

राष्ट्रीय आपदा घोषित

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने भी इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। इसके पूर्व WHO कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसे महामारी घोषित कर चुका है। अब तक 165 से ज्यादा देशों में कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

देश में अब तक हो चुकी हैं 4 मौतें

कोरोना वायरस के शिकार मरीजों में से अब तक 3 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगातार एक के बाद एक कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। भारत में फिलहाल कोरोना संक्रमण दूसरे चरण में है। सरकार इसे तीसरे चरण में जाने से रोकने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।