बिग ब्रेकिंग: अब गोगरा से भी पीछे हटे चीनी सैनिक, बोरिया-बिस्तर भी ले गए साथ, दुनिया देख रही नए भारत की ताकत

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच 31 जुलाई को सैन्य बातचीत के बाद दोनों देशों ने शांति की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सहमति के मुताबिक, दोनों देशों ने गोगरा इलाके में डिसइंगेजमेंट को अंजाम दिया है। दोनों ही देशों ने अग्रिम इलाकों से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। इसके साथ ही बनाए गए अस्थायी ढांचे भी नष्ट कर दिए गए हैं। यहां तनातनी से पहले वाले हालात को बहाल किया गया है।

भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि समझौते के तहत LAC के इस इलाके की सख्ती से निगरानी की जाएगी और दोनों पक्ष इसका सम्मान करेंगे। यथास्थिति को एकतरफा नहीं बदला जाएगा। सेना ने कहा कि इसके साथ ही एक और संवेदनशील इलाके में टकराव खत्म कर दिया गया है।

दोनों पक्षों ने बातचीत को आगे बढ़ाने और वेस्टर्न सेक्टर में एलएसी के बाकी मुद्दों को सुलझाने की प्रतिबद्धता जताई है। बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना और आईटीबीपी देश की संप्रभुता और एलएसी पर शांति बहाली के लिए प्रतिबद्ध है।

See also  GOOD NEWS : देश के सभी सैनिक स्कूलों में अब लड़कियों को भी मिलेगा एडमिशन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।