बिग ब्रेकिंग: कोरोना पर पीएम की बैठक से पहले चेन्नई में टोटल लॉकडाउन

नई दिल्ली/चेन्नई। देश में कोविड 19 (Covid 19 Third Wave) के नए मामले 1.60 लाख रोजाना तक पहुंच गए हैं। पीएम मोदी आज कोविड की समीक्षा बैठक करेंगे। इससे पहले तमिलनाडु ने भी टोटल लॉकडाउन लगाया है।

तमिलनाडु में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच आज चेन्नई में टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सरकार ने हर रविवार को टोटल लॉकडाउन का ऐलान किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश का डेली पॉजिटिविटी रेट 10.21% पर पहुंच गया है। 5,90,611 एक्टिव केस हैं। अब तक इस संक्रमण की चपेट में आकर 4,83,790 जान गंवा चुके हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 151.58 करोड़ पर पहुंच गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।