बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Big Breaking: अगले हफ्ते हट जाएंगे कोरबा कलेक्टर ? प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने फोन कर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बुलाया, करीब पौन घंटे चर्चा की चर्चा के बाद संतुष्ट नजर आए ननकीराम कंवर

Big Breaking: अगले हफ्ते हट जाएंगे कोरबा कलेक्टर ? प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने फोन कर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बुलाया, करीब पौन घंटे चर्चा की चर्चा के बाद संतुष्ट नजर आए ननकीराम कंवर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Big Breaking: रायपुर/कोरबा। कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की शनिवार की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से मुलाकात हुई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उनसे फोन पर बात की, और फिर कंवर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। पूर्व गृहमंत्री की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से करीब पौन घंटे चर्चा हुई। पूर्व गृहमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें आश्वस्त किया है, और उनकी बात माननी पड़ेगी। यदि कलेक्टर नहीं हटे, तो फिर कोई कदम उठाएंगे। इस मुलाकात के बाद पूर्व गृहमंत्री संतुष्ट नजर आए।

Big Breaking: मीडिया से मुलाकात में पूर्व गृहमंत्री ननकी कंवर ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई है कि, उनके लिखे पत्र पर बिलासपुर कमिश्नर से जांच प्रतिवेदन मांगा गया है। दो-तीन में रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कंवर को धरना नहीं देने की सलाह दी है। इसके बाद कंवर धरना प्रदर्शन करने के इरादे को बदल दिया है। बता दें कि इससे पहले कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को हटाने की मांग को लेकर धरना देने का ऐलान कर दिया था। वो रायपुर एम्स के पास एक सामाजिक भवन में रूके थे लेकिन, पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया था, जिसके बाद दिनभर गहमागहमी बनी रही।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन