बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

बिग डील: न्यूयॉर्क का लग्जरी होटल Mandarin Oriental अब रिलायंस का, 729 करोड़ रुपए में सौदा

बिग डील: न्यूयॉर्क का लग्जरी होटल Mandarin Oriental अब रिलायंस का, 729 करोड़ रुपए में सौदा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक और बड़ी डील की है, इस बार मुकेश अंबानी की नेतृत्व वाली RIL ने अमेरिका के एक लक्जरी होटल का अधिग्रहण किया है।

न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित लक्जरी होटल मैंडारिन ओरिएंटल (hotel Mandarin Oriental) को 729 करोड़ रुपए ( 9.81 करोड़ डॉलर) में ​रिलायंस इंडस्ट्रीज ने खरीदा है। साल 2003 में निर्मित मैंडारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क के 80 कोलंबस सर्कल स्थित एक प्रतिष्ठित लक्जरी होटल है, जो सेंट्रल पार्क और कोलंबस सर्कल के ठीक बगल में है।

शेयर बाजार को दी जानकारी में


कंपनी ने कहा, “रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इंवेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड (आरआईआईएचएल) ने लगभग 9.81 करोड़ डॉलर में कोलंबस सेंटर कॉरपोरेशन (केमैन) की संपूर्ण जारी शेयर पूंजी का अधिग्रहण करने के लिए एक समझौता किया है।

यह केमैन आइलैंड्स में शामिल एक कंपनी है और मैंडारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क में 73.37 प्रतिशत हिस्सेदारी की अप्रत्यक्ष मालिक है। मैंडारिन ओरिएंटल न्यूयॉर्क शहर के प्रतिष्ठित लग्जरी होटलों में से एक है।”

Oberoi Hotels में भी निवेश

यह अधिग्रहण आरआईएल की अपने उपभोक्ता और हॉस्पिटैलिटी (consumer and hospitality) बिजनेस का विस्तार करने की रणनीति का एक हिस्सा है। समूह का ईआईएच (ओबेरॉय होटल्स, Oberoi Hotels) में निवेश है और उसने बकिंघमशायर में 300 एकड़ के स्टोक पार्क कंट्री क्लब का अधिग्रहण किया है। आरआईएल मुंबई में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक कन्वेंशन सेंटर, होटल और residences भी विकसित कर रहा है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन