टीआरपी डेस्क। अगर आप भी अयोध्या राम मंदिर को दान देने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए ये बेहद अच्छी खबर है। सरकार ने फैसला किया है कि अयोध्या में राम मंदिर के लिए दान देने वालों को टैक्स में छूट दी जाएगी।

बता दें कि इस साल 5 फरवरी को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाया गया था और मंदिर बनाने के लिए इसी के तहत सारे दान लिए जा रहे हैं। दान देने वालों को 80G के तहत इनकम टैक्स में राहत भी मिलेगी। केंद्र सरकार इस सिलसिले में अधिसूचना जारी कर दी।

 80G के तहत छूट

शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को ऐतिहासिक महत्व का एक स्थान और सार्वजनिक पूजा का स्थल कहा है. धारा 80 जी के तहत ट्रस्ट को दान करने वालों को 50 फीसदी तक तक छूट दी जाएगी । बता दें कि ट्रस्ट की कमाई को पहले ही धारा 11 और 12 के तहत छूट देने का फैसला कर लिया गया है।

See also  मंगल का मेष में गोचर: 2 मई से खुलेगी इन 3 राशियों की बंद किस्मत, रूचक योग कराएगा छप्परफाड़ धनवर्षा

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।