रायपुर। कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। कोरोना संकट के कारण कर्मचारियों के डीए की कटौती का फैसला पहले ही ले लिया गया था और अब इंक्रीमेंट पर भी एक साल के लिए रोक लगाने का फैसला सरकार ने ले लिया है।

वहीँ ये जानकारी भी मिल रही है कि अनुकंपा नियुक्ति और पीएससी भर्ती को छोड़कर कोई भी सीधी भर्ती वित्त विभाग के अनुमति के बगैर नहीं होगी। यह एक प्रकार से नई भर्ती पर रोक ही माना जा रहा है। इसी प्रकार सरकार ने नए पदों के सृजन, नई खरीदी, बड़े पैमाने पर सम्मेलन, सेमिनार आदि पर भी रोक लगा दी है। सरकार ने कोरोना संकट के दौरान राजस्व प्राप्तियों में कमी को देखते हुए यह फैसला लिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।