ऑनलाइन पैसों का लेन-देन करने वालों के लिए बड़ी खबर: RBI ने बदला IMPS का नियम, जानें क्या को होगा आपको फायदा

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) ने आईएमपीएस सर्विस (IMPS Service) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब ग्राहक एक दिन में 5 लाख रुपए तक का ट्रांजेक्शन कर पाएंगे, इससे पहले ये लिमिट 2 लाख रुपए थी।

बता दें कि भारत में ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से कहीं भी, कभी भी पैसे भेजे जा सकते हैं, लेकिन पैसे भेजने के तरीके अलग-अलग हैं। दरअसल, ऑनलाइन बैंकिंग से पैसे ट्रांसफर करने के भी तीन तरीके होते हैं, जिनके जरिए एमाउंट ट्रांसफर होता है, इसमें आईएमपीएस (IMPS), एनईएफटी (NEFT), आरटीजीएस (RTGS) का नाम शामिल हैं।

क्या होता है IMPS

आईएमपीएस (IMPS) यानी इमीडियेट मोबाइल पेमेंट सर्विस कहते हैं। आसान शब्दों में कहें तो आईएमपीएस के जरिए किसी भी खाता धारक को कहीं भी कभी भी पैसे भेज सकते हैं।

इसमें पैसे भेजने के वक्त को लेकर कोई पाबंदी नहीं है। आप सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे में कभी भी आईएमपीएस के जरिए कुछ सेकेंड में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।

See also  Bank Festival Offers: त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए तोहफा, शॉपिंग पर बैंकों द्वारा आकर्षक ऑफर

जानें प्रोसेस

आरटीजीएस, एनईएफटी या आईएमपीएस जैसी सुविधाओं के लिए इंटरनेट जरूरी है। आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप न हो तो स्मार्टफोन से भी काम चला सकते हैं जिसमें इंटरनेट की सुविधा हो।

अगर आप स्मार्टफोन (mobile banking) यूज करते हैं तो जिस बैंक में अकाउंट है उसका बैंकिंग एप्लिकेशन डाउनलोड कर लें। इसे फंक्शनल बनाने के लिए आपको एम-पिन या मोबाइल पिन जनरेट करना होगा। इस पिन के सहारे ही आप एप को लॉगिन कर सकते हैं। एप में फंड ट्रांसफर का एक ऑप्शन होता है।

यहां आप किसी दूसरे व्यक्ति को पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन फंड ट्रांसफर के लिए आपको जिसे पैसा भेजना है उसकी पूरी डीटेल दर्ज करनी होगी। जैसे उसका अकाउंट नंबर और उस बैंक के ब्रांच का आईएफएससी कोड। ये सब दर्ज करने के बाद आप आरटीजीएस आसानी से कर सकते हैं।

इसमें शेड्यूल करने की भी सुविधा मिलती है। आप यह निर्धारित कर सकते हैं कि आपके अकाउंट से कब पैसा ट्रांसफर होना है।

See also  2000 rupee notes: बैंकों में आज के बाद नहीं बदले जा सकेंगे 2 हजार के नोट, RBI के क्षेत्रीय कार्यालयों में होगी यह सुविधा, 12,000 करोड़ के नोटाें अभी चलन में

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।