बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

बड़ी खबर: रायपुर एम्स बना ICMR Center,श्वसन तंत्र की गंभीर बीमारियों के लिए होगा शोध

बड़ी खबर: रायपुर एम्स बना ICMR Center,श्वसन तंत्र की गंभीर बीमारियों के लिए होगा शोध
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। ICMR Center In Raipur AIIMS: देश में मेडिकल रिसर्च की सर्वोच्च संस्था इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च ( ICMR ) ICMR ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में श्वंसन तंत्र की गंभीर बीमारियों पर शोध के लिए सेंटर बनाने की अनुमति दी है। यह सेंटर देशभर में स्थापित किए जा रहे 20 सेंटर्स में एक होगा। छत्तीसगढ़ में एम्स के पल्मोनरी विभाग को यह सेंटर प्रदान किया गया है।

देशभर में कोविड के बाद श्वसन तंत्र खासकर फेफड़े संबंधी बीमारियों के रोगियों की संख्या में एकाएक बढ़ोत्तरी हुई है। एम्स के पल्मोनरी विभाग में ही प्रतिदिन लगभग 250 रोगी श्वसन तंत्र संबंधी बीमारियों का इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। इसमें टीबी (TB), पोस्ट कोविड और फेफड़ों के कैंसर के रोगी भी शामिल होते हैं।

देशभर के रोगियों पर विस्तृत शोध के लिए आईसीएमआर ने अब एक तंत्र विकसित करने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत 20 राज्यों में विभिन्न सेंटर्स का एक नेटवर्क बनाकर विस्तृत शोध, ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल और विभिन्न प्रकार के अनुसंधान किए जाएंगे। इसे आईसीएमआर नेटवर्क आफ पल्मोनरी फाइब्रोसिस का नाम दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन