गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। लिमिटेड ओवर के उपकप्तान रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं।

उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के 5वें और आखिरी मुकाबले में बैटिंग के दौरान पिंडली में खिंचाव आ गया था, जिसकी वजह से उन्हें चलने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद वह 60 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट भी हो गए थे। बीसीसीआई के सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि वह दौरे से बाहर हो गए हैं।

बता दें कि भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा रविवार न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए पिंडली में चोट लगने के कारण क्षेत्ररक्षण के लिए नहीं उतरे थे। मैच के बाद टीम के उनके साथी लोकेश राहुल ने कहा था कि उन्हें कुछ दिन में ठीक हो जाना चाहिए। रोहित की गैरमौजूदगी में राहुल ने टीम की अगुआई की थी। नियमित कप्तान विराट कोहली को सीरीज के अंतिम मैच में आराम दिया गया था।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे रोहित छक्का जडऩे के दौरान बाईं पिंडली में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए थे। उन्होंने 41 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 60 रन बनाए थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मैच बुधवार को खेला जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन