बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस यशिका हादसे में घायल, दोस्त की मौके पर ही मौत

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस यशिका हादसे में घायल, दोस्त की मौके पर ही मौत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

महाबलीपुरम/मुंबई। अभिनेत्री और ‘बिग बॉस’ तमिल की पूर्व कंटेस्टेंट यशिका आनंद (Yashika Aannand) की कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनके एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई।

अस्पताल में भर्ती

देर रात एक बजे ईस्ट कोस्ट रोड (महाबलीपुरम) पर यशिका की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह अपने दोस्त वल्लिचेटी भवानी (Vallichetti Bhavani) के साथ यात्रा कर रही थीं, जिसने तुरंत दम तोड़ दिया। यशिका की हालत गंभीर है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार

यशिका के अलावा कार में उनके दो और दोस्त थे। आस-पास के लोग मदद के लिए पहुंचे लेकिन तब तक एक की मौत हो गई थी। पुलिस ने भवानी के शव को चेंगलपेट अस्पताल में ऑटोप्सी के लिए भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने का मामला है। हालांकि अभी डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

कौन हैं यशिका आनंद

यशिका तमिलनाडु की जानी-मानी मॉडल हैं। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक भूमिकाएं की हैं। इनमें ‘कवलई वेंदम’, ‘नोटा’ और ‘ध्रुवांगल पथीनारू’ मुख्य हैं। यशिका ने ‘बिग बॉस’ तमिल सीजन 2 में हिस्सा लिया था। इसे कमल हासन ने होस्ट किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन