बीजापुर।(Bijapur: Another child died of malaria in Sarkeguda Balak Ashram, second death in 10 days) छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सारकेगुडा आश्रम का एक छात्र मोडियम देवा (10 वर्ष) की रविवार सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। डा अभय तोमर ने बताया कि शनिवार को गंभीर हालत में छात्र को अस्पताल लाया गया था। छात्र बेहोशी की हालत में था। काफी कोशिश के बाद भी छात्र को बचाया नहीं जा सका। परिजनों के साथ एबीईओ, अधीक्षक भी अस्पताल में मौजूद रहे। छात्र का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

(Bijapur: Another child died of malaria in Sarkeguda Balak Ashram, second death in 10 days) जानकारी अनुसार छात्र सारकेगुडा बालक आश्रम में कक्षा चौथी में पढता था। एक अगस्त से वह बीमार था। बासागुड़ा अस्पताल में मलेरिया का इलाज किया गया था परिजन आश्रम से छुट्टी लेकर बच्चे को अपने गांव डल्ला ले गए थे। सूत्रों ने बताया कि ग्राम डल्ला बासागुड़ा से लगभग 10 किमी की दूरी पर स्थित है, जहां बारिश पानी में दो नाले पार करना पड़ता है।

See also  CG Naxal News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 11 सुरक्षाकर्मी घायल, एयरलिफ्ट कर रायपुर के अस्पताल में कराया गया है भर्ती

बीजापुर जिले में मलेरिया से तीसरी मौत

(Bijapur: Another child died of malaria in Sarkeguda Balak Ashram, second death in 10 days) बीजापुर जिले में मलेरिया से दो छात्र व एक महिला की मौत 10 दिनों में हुई है। मिरतुर में तामोडी़ आश्रम का एक छात्र की मौत, पुसगुडी की एक महिला की मौत के बाद रविवार को सारकेगुडा आश्रम के छात्र मोडियम देवा की मौत मलेरिया से हुई है। जिले में मलेरिया से तीन की मौत व नेलसनार व बासागुडा क्षेत्र के आश्रम छात्रावास के लगभग 40 बच्चों के मलेरिया से पीड़ित होने जानकारी मिली है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।