बीजापुर: सरेंडर नक्सली को माओवादी उठाकर ले गए, दो सप्ताह पहले भी की थी हत्या की कोशिश
बीजापुर: सरेंडर नक्सली को माओवादी उठाकर ले गए, दो सप्ताह पहले भी की थी हत्या की कोशिश

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक सरेंडर नक्सली का अपहरण कर लिया है। बताया जा रहा है कि सरेंडर नक्सली चन्नूराम माड़वी (26) गंगालूर के बाजार गया हुआ था।

सरेंडर नक्सली चन्नूराम

सरेंडर नक्सली का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। चन्नूराम तीन महीने पहले ही बीजापुर पुलिस के सामने हथियार डालकर मुख्य धारा में लौट आया था। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

पहले भी मारने की कोशिश कर चुके हैं नक्सली

सरेंडर नक्सली चन्नूराम माड़वी जिले के नक्सल प्रभावित गांव जप्पेमरका का रहने वाला है। सरेंडर करने के बाद परिवार के साथ इसी गांव में रह रहा था। बताया जा रहा है कि जप्पेमरका में नक्सलियों ने इसे पुलिस मुखबिरी के शक में मारने की कोशिश भी की थी।

लेकिन किसी तरह से जान बचाकर वहां से भाग निकला। वहीं दो सप्ताह पहले ही गांव छोड़कर अपने परिवार के साथ शांतिनगर में आकर रहने लगा था।

See also  प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन…, ‘गार्बेज कैफे’ को देशभर में मिली पहचान, PM मोदी ने ‘मन की बात’ में की तारीफ

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।