बिलासपुर/रायपुर/नई दिल्‍ली/इंदौर। Bilaspur-Indore flight from today: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार 3 अक्‍टूबर को बिलासपुर से इंदौर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया।

Bilaspur-Indore flight from today: मुख्‍यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (चकरभाठा) से बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

Bilaspur-Indore flight from today: इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नई दिल्ली से कार्यक्रम से जुड़े और मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट कार्यक्रम में इंदौर से जुड़े।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।