गोवा/आदमपुर। हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट का मंगलवार को निधन हो गया। वे 42 साल की थीं। वे अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थीं, जहां उन्हें देर रात दिल का दौरा पड़ा था।

बता दें कि सोनाली टिक-टॉक स्टार और बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट बनने के बाद पॉपुलर हुई थीं। उनकी एक बेटी है और पति की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वे इस चुनाव में हार गई थीं।

सोनाली ने छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में काम किया है। करीब दो साल पहले कोरोना काल के दौरान में सोनाली फोगाट उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने एक मंडी कर्मी को पीट दिया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।