रायपुर। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी डाक्टर जीवन जलक्षत्री के भाटागांव स्थित क्लीनिक में कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


हत्या उस वक्त हुई जब डॉक्टर जीवन जलक्षत्री भाठागांव इलाके के अपने क्लिनिक में बैठे हुए थे। इसी बीच कुछ युवक आए और अंदर घुसकर चाकू से तबाड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को अस्पताल ले जाया जा रहा था, उसी दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि भागते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, जिसके बाद दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।