सहयोगी दलों के दो उम्मीदवारों के नाम भी घोषित

नई दिल्ली। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को नई दिल्ली में हुई। इसमें आज ही भाजपा में प्रवेश करने वाले युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने विभिन्न राज्यों के राज्यसभा चुनाव के लिए सहयोगी दलों समेत कुल 11 उम्मीदवारों का ऐलान किया।

जारी सूची के मुताबिक असम से भुवेश्वर कलीता, बिहार से विवेक ठाकुर, गुजरात से अभय भारद्वाज व श्रीमती रमीलाबेन बारा, झारखंड से दीपक प्रकाश, मणिपुर से लिएसेंबा महाराजा, मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से श्रीमंत उदयना राजे भोंसले व राजस्थान से राजेंद्र गेहलोत उम्मीदवार बनाए गए हैं। इसी तरह भाजपा के सहयोगी दलों के उम्मीदवारों में महाराष्ट्र से रामदास अठावले (आरपीआई ए) व असम से बुस्वजीत डाइमरी (बीपीएफ) शामिल हैं।

बता दें कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जेपी नड्डी की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

See also  स्कूलों में उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, एक बेंच पर बैठ रहे हैं दो छात्र

राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होंगे

देश के 17 राज्यों में राज्यसभा की 56 खाली सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होने हैं। इनमें से 55 सीटें सांसदों के कार्यकाल पूरे होने से खाली हुई हैं। वहीं, हरियाणा की एक सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह के इस्तीफे से खाली हुई है। उनका कार्यकाल 2022 में पूरा होना था। इस सीट पर उपचुनाव भी 26 मार्च को ही होगा।

सबसे ज्यादा 7 सीटें महाराष्ट्र में खाली हो रही हैं। तमिलनाडु में 6, प. बंगाल और बिहार में 5-5, ओडिशा, गुजरात और आंध्र प्रदेश में 4-4, मध्य प्रदेश, हरियाणा, असम और राजस्थान में 3-3 सीटें खाली हो रही हैं। इनके अलावा तेलंगाना, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 2-2 सीटें, वहीं मणिपुर, मेघालय, हिमाचल प्रदेश में एक-एक सीट खाली हो रही है।

क्रमांकउम्मीदवारराज्य
1भुवनेश्वर कालीताअसम
2विवेक ठाकुरबिहार
3अभय भारद्वाजगुजरात
4रमीलाबेन बारागुजरात
5दीपक प्रकाशझारखंड
6लिएसेंबा महाराजामणिपुर
7ज्योतिरादित्य सिंधियामध्य प्रदेश
8उदयना राजे भोंसलेमहाराष्ट्र
9राजेंद्र गहलोतराजस्थान
10रामदास आठवले (आरपीआई)महाराष्ट्र
11बुस्वजीत डाइमरी (बीपीएफ)असम
See also  आरक्षण पर स्टे को लेकर आरोप की राजनीति- सीएम भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष पर किया पलटवार - इतने हितैषी थे तो पहले क्यों नहीं किया समर्थन

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।