बैठक में प्रदेश प्रभारी डी.पुरन्देश्वरी व सहप्रभारी नितिन नवीन भी होंगे शामिल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश 17 व 18 जुलाई को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी डी.पुरन्देश्वरी व सहप्रभारी नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश व प्रदेश प्रभारी डी.पुरन्देश्वरी व सहप्रभारी नितिन नवीन 17 जुलाई की प्रातः मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के प्रभारी की बैठक लेंगे। उसी दिन प्रकोष्ठों के संयोजक व सहसंयोजकों तथा विभाग के संयोजक-सहसंयोजक की बैठक होगी।

18 जुलाई को प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, सहप्रभारी बैठक में शामिल होंगे। वहीं प्रदेशाध्यक्ष, संगठन महामंत्री व प्रदेश महामंत्रियों की बैठक आयोजित की गई है। आखिर में कोर ग्रुप की बैठक व प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्रियों की बैठक होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।