गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने पर फंसे भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने पुलिस से मांगी माफी

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कारोबारी प्रवीण सोमानी अपहरण पर किए गए पोस्ट पर धरसींवा पुलिस ने भेजा था नोटिस

रायपुर। व्यापारी प्रवीण सोमानी के अपहरण मामले में फिरौती की रकम देने की बात सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने खेद व्यक्त करते हुए पुलिस से माफी मांगी है। अपने कथन में उन्होंने भविष्य में कोई भी पोस्ट बिना किसी तस्दीक से नहीं करने का भरोसा दिया है।

बता दें कि गौरीशंकर श्रीवास ने कारोबारी प्रवीण सोमानी के प्रकरण मामले में फेसबुक पर पोस्ट किया था, जिसमें 4 करोड़ देकर व्यापारी को यूपी से छुड़ाकर लाने के लिए रायपुर पुलिस को बधाई देते हुए, सूत्र और अपहरण की दास्तान प्रकाश झा के फिल्म अपहरण से काफी मिलती-जुलती बताया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि डील भी बड़ी है और बूंदी भी सबने लूटी है। 25 से 4 तक का सफर बड़ा रोचक होगा, जल्द हकीकत सामने आएगा।

इस पोस्ट के बाद धरसींवा पुलिस ने नोटिस जारी करते हुए उन्हें 25 जनवरी को थाने में आकर पोस्ट पर स्पष्टीकरण देने और दस्तावेज मांगे थे। नोटिस मिलने के बाद श्रीवास ने कथन जारी किया है।

इसमें उन्होंने लिखा है कि उक्त पोस्ट हिंदी न्यूज चैनल के न्यूज एंकर द्वारा कही गई बात को संदेह के आधार पर मैंने फेसबुक में डाला था। पुलिस की तरफ से मुझे 25 जनवरी को बुलाया गया था।

मेरा उददेश्य किसी को व्यक्तिगत तौर पर पीड़ा पहुंचाने का नहीं था। इस विषय पर पीडि़त परिवार से मेरी कोई चर्चा नहीं हुई थी, और न ही पुलिस से चर्चा हुई थी। उपरोक्त पोस्ट से अगर किसी भी पक्ष को पीड़ा हुई है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। भविष्य में कोई भी पोस्ट बिना किसी तस्दीक के नहीं करूंगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन