गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

BJP प्रदेश प्रभारी अनिल जैन का सरकार पर प्रहार, बोले- गंगाजल लेकर कसम खाने वाली कांग्रेस ने किसानों को ठगा

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। बीजेपी प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने आज कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने

कहा कि कांग्रेस ने गंगाजल हाथ में लेकर कहा था कि वह किसानों के धान 25 सौ प्रति क्विंटल

की दर से खरीदेगी। लेकिन अब कांग्रेस अपने वादे से मुकर गई है।

 

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ धोखा किया गया है। अनिल जैन ने कहा कि जब तक किसानों

का धान 25 सौ प्रति क्विंटल की दर से नहीं खरीदा जाता है तब तक बीजेपी आंदोलन करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के रकबे को कम करने की साजिश कर रही है, लेकिन हम

ऐसा होने नहीं देंगे।

 

पार्टी के कार्यकर्ता इस पर नजर बनाए हुए हैं। निकाय चुनाव को लेकर अनिल जैन ने कहा कि

चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसको लेकर हम बैठक कर रहे हैं। उन्होंने

अप्रत्यक्ष निर्वाचन को लेकर भी सरकार को घेरा। अनिल जैन ने कहा कि यह लोकतंत्र को पीछे

ले जाने वाला कदम है। सरकार ने लोकतंत्र पर हमला किया है।

 

सरकार धन बल का उपयोग कर अपने लोगों को बैठाने की आधारशीला रख रही है। उन्होंने

कहा कि हम जनता के बीच सरकार की नाकामियों को लेकर जाएंगे और सरकार को एक्सपोज़

करेंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन