कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन-आंदोलन की बनाएंगे रणनीति

रायपुर। भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की आज होने वाली बैठक में मिशन 2023 को लेकर पदाधिकारियों से भी होगी चर्चा।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन , प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री पवन साय समेत प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में आगामी 3 माह के कार्यक्रमों की रूप रेखा बनाई जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन-आंदोलन की रणनीति पर मंथन होगा। कार्यसमिति के बैठक में प्रदेश भर के 300 पदाधिकारी शामिल होंगे।

See also  कोरोना से निपटने सरकार की कोशिश की सोनिया ने की तारीफ, चिट्ठी लिख पीएम को दिए सुझाव

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।