विधायक
विधायक के जन्मदिन समारोह में खूनी संघर्ष, MLA प्रतिनिधि और अतिथि शिक्षक की मौत

टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भाजपा विधायक के जन्मदिन पर आयोजित सार्वजनिक समारोह के मौके पर खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक विधायक प्रतिनिधि तो दूसरा अतिथि शिक्षक था। बताया जाता है कि खूनी संघर्ष के वक्त विधायक धर्मेंद लोधी घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे। 

एक की मौत गोली लगने से तो दूसरे को पीटकर मार डाला

दमोह जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हेमंत चौहान ने शनिवार को बताया कि मृतकों की पहचान अरविंद जैन (30) और जोगेन्द्र सिंह (30) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के मुताबिक जोगेंद्र सिंह की मौत गोली लगने से हुई, जबकि अरविन्द जैन को कुछ लोगों ने पत्थर और डंडे से पीटकर मार डाला।

बनवार गांव में था कार्यक्रम

एसपी चौहान ने बताया कि जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में शुक्रवार रात विधायक धमेन्द्र लोधी के जन्म दिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अरविन्द जैन और जोगेंद्र सिंह के बीच कथित तौर पर एक विवाद हुआ था। बताया जाता है कि अरविन्द जैन विधायक प्रतिनिध थे, जबकि जोगेंद्र सिंह अतिथि शिक्षक थे।

See also  काशी से हुई थी शुरूआत, अब पूरे देश में फैल रहा यह बड़ा जनआंदोलन

आरोपियों की अब तक नहीं हुई पहचान

एसपी ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और अभी तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार घटना के वक्त जबेरा से विधायक लोधी मौके पर मौजूद नहीं थे। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।