रायपुर। केन्द्रीय जेल से एक बार फिर गैंगवार की खबरें सामने आ रही है। हालांकि जेल प्रशासन इन

खबरों की पुष्टि करने से बच रहा है।

 

बताया जा रहा है कि जेल में बंद दो गैंग के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जो देखते

.देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों गैंग के सदस्यों ने एक दूसरे पर लाठियों और नुकीले हथियारों

से हमला कर दिया। इस घटना में कुछ कैदियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है, जिन्हें जेल के

अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार कई गंभीर मामलों में जेल में बंद रक्सेल गैंग के गुर्गों और रफीक गैंग के गुर्गों के

बीच पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें गिलास को काटकर चाकूनुमा हथियार बनाया

गया था।

 

दोनों गुटों में हुई मारपीट में रफीक नाम के युवक को मामूली चोटें आई है। घायल का जेल अस्पताल में

See also  ठगी करने खुद को बताता था मंत्री का पीए, गाड़ी पर सरकारी नंबर लगा कर बनाता था शिकार

इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बैरक नंबर एक और तीन में रफीक गैंग और बैरक नंबर दो में

रक्सेल गैंग के गुर्गे बंद हैं।

 

इधर केन्द्रीय जेल और डीजी प्रभारी केके गुप्ता ने जेल में आए दिन कैदियों के बीच झड़प होने की बात

स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। जेल में भीड़ होने के कारण अक्सर कैदियों

के बीच मे झड़प होती रहती है, कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।