बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Box Office Collection: The Kashmir Files ने तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, 'बच्चन पांडे' को दी मात, 100 करोड़ के क्लब में एंट्री

Box Office Collection: The Kashmir Files ने तोड़ा 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड, 'बच्चन पांडे' को दी मात, 100 करोड़ के क्लब में एंट्री
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। शुक्रवार को अक्षय कुमार अभिनीत बच्चन पांडे की रिलीज के बावजूद 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। फिल्म ने आठवें दिन (दूसरे शुक्रवार) अब तक का हाईएस्ट कलेक्शन किया है। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश के साथ ही 120.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड

अभी तक आमिर खान की 'दंगल' और प्रभास अभिनीत 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' ने अपने आठवें दिन शानदार कारोबार किया था। हालांकि अब 'द कश्मीर फाइल्स' ने आठवें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई कर बाहुबली 2 और दंगल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रभास की फिल्म ने आठवें दिन 19.75 करोड़ रुपये और आमिर खान की फिल्म ने 18.59 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

डे वाइज कलेक्शन

पहला दिन [पहला शुक्रवार] - 3.55 करोड़ रुपये
दूसरा दिन [पहला शनिवार] - 8.5 करोड़ रुपये
तीसरा दिन [पहला रविवार] - 15.1 करोड़ रुपये
चौथा दिन [पहला सोमवार] - 15.05 करोड़ रुपये
पांचवां दिन [पहला मंगलवार] -17.80 करोड़ रुपये
छठवां दिन [पहला बुधवार] - 19.30 करोड़ रुपये
सातवां दिन [पहला गुरुवार] - 19.05 करोड़ रुपये
पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन - 98.35 करोड़ रुपये
आठवां दिन [दूसरा शुक्रवार] - 22.00 करोड़ रुपये
कुल - 120.35 करोड़ रुपये

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन