छत्तीसगढ़ में थम रहा कोरोना से मौतों का सिलसिला, 2 हजार 307 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़ा
छत्तीसगढ़ में थम रहा कोरोना से मौतों का सिलसिला, 2 हजार 307 लोगों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का पीक लगभग खत्म होता दिख रहा है। सरकार के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में कुल 59989 मरीजों का कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें से 1886 पाजिटिव मिले हैं 4471 डिस्चार्ज हुए हैं। आज 29 लोगों की मौत हुई है।

सबसे राहत वाली बात तो ये है कि आज रायपुर में कोरोना से होने वाली मौतों का सिलसिला थम गया है। आज रायपुर में 82 मरीज मिले हैं ज​बकि मौतों की संख्या शून्य है। आज सर्वाधिक 177 मरीज रायगढ़ में मिले हैं वहीं 06 लोगों की मौत हुई है।

देखें जिलेवार आंकड़ा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।