ब्रेकिंग: अमिताभ बच्चन के बंगले और 3 रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की अफवाह फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस ने मुंबई के तीन बड़े रेलवे स्टेशन और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी भरे कॉल कर अफवाह फैलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि उन्होंने फोन कर बम प्लांट होने की अफवाह फैलाई थी।

बता दें कि शुक्रवार को पुलिस को मुंबई के तीन बड़े रेलवे स्टेशन और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी भरे कॉल (Mumbai Bomb Threat Call) मिले थे, लिहाजा पुलिस ने इन सभी जगहों पर सुरक्षा इंतजामात को और बढ़ा दिए हैं। हालांकि तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

फिलहाल पूरे मामले की जांच लगातार की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस के मुख्य कंट्रोल रूम को शुक्रवार रात फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), भायखला, दादर रेलवे स्टेशन और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले पर बम रखे गए हैं।

See also  पेट्रोल की कीमतों पर नहीं बोले तो महाराष्ट्र में नहीं करने देंगे शूटिंग, अमिताभ बच्चन-अक्षय कुमार को कांग्रेस की धमकी

तलाशी अभियान ने नहीं मिला कोई सुराग

अधिकारी ने आगे कहा, ‘कॉल मिलने के बाद रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ इन स्थानों पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, ‘इन जगहों पर अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन वहां भारी पुलिस तैनाती की गई है, आगे की जांच जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।