बिलासपुर। श्रीराम केयर अस्पताल में हुए गैंगरेप मामले में पीडिता ने आरोपियों की पहचान कर ली है। दोनों आरोपी हॉस्पिटल स्टॉफ हैं। सिविल लाइन पुलिस ने महिला नायब तहसीलदार के समक्ष सभी संदेहियों को पेश किया था। पीड़िता ने अब गैंगरेप के आरोपियों को पहचान लिया है। सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नर्सिंग छात्रा पीड़िता के मुताबिक श्रीराम केयर हॉस्पिटल के आईसीयू में पीड़िता से गैंगरेप किया गया था। तहसील कार्यालय में तीन-तीन के समूह में कुल 12 लोगों की शिनाख्ती परेड हुई। करीब दो घंटे की मशक्त के बाद लड़की ने दो वार्ड बॉय की पहचान की है। पहचान करने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर दो वार्ड बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि अपोलो में न्यायिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार तुलसी मंजरी साहू ने पीड़िता का बयान दर्ज किया था। पीड़िता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट को शरीर के निशान दिखाए थे। उसने बयान में दर्ज कराया कि दो लोगों ने उसके साथ अनाचार किया है। रिपोर्ट बन्द लिफाफे में सिविल लाइन थानेदार के हवाले कर दिया गया है।

See also  Mass Murder : एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या ! जगह-जगह मिले खून के छींटे, देखें वीडियो…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।