ब्रेकिंग: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 5 लोग, एक शव बरामद

टीआरपी न्यूज। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घटना में मूर्ति विसर्जन के लिए आए मां और उसके दो बेटे समेत 5 लोग नदी में डूब गए। घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की है। सूचना के बाद आनन-फानन में पहुंची भारी पुलिस फोर्स ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू क‍िया। गोताखोरों ने एक शव बरामद क‍िया है। मौके पर तलाशी अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार, मसौली थाना क्षेत्र में सहादतगंज कस्बे के कल्याणी नदी में रविवार दोपहर करीब 1 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। इसमें नारायणधर पांडेय (58 वर्ष), मुन्नी पटवा (50 वर्ष), सूरज पटवा (18 वर्ष), नीलेश पटवा (28), धर्मेंद्र कश्यप (20 वर्ष) मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूब गए।

घटना के चश्मदीद ने बताया कि नारायणधर पांडे के घर गणेश प्रतिमा रखी गई थी। विसर्जन को लेकर परिवार के साथ 10 से 15 लोग आए थे। चश्मदीद ने बताया कि बारिश के बाद नदी में भारी बाढ़ आई हुई है। मूर्ति विसर्जन के दौरान दो लोग डूबने लगे तब बचाने के लिए 3 अन्य लोग गहराई के कारण उसमें डूब गए।

See also  NEET Protest: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और प्रोटोकॉल की जरूरत बताई

एक शव बरामद

सीओ ने बताया कि मसौली थाना क्षेत्र में सहादतगंज कस्बे के कल्याणी नदी में एक परिवार के सदस्यों के साथ 5 लोगों के डूबने की जानकारी मिली है। इसमें एक दूसरे को बचाने में डूब गए हैं गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुन्नी देवी पटवा का शव बरामद क‍िया गया है। दो बेटे समेत 4 लोगों की की तलाश जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।