Braeking-तीन खाद दुकानों में छापा 560 बोरी यूरिया बरामद, शो कॉज नोटिस

बलौदाबाजार। जिले में अमानक और नकली खाद बिक्री की शिकायत पर शनिवार को उप संचालक कृषि द्वारा खाद एवं कृषि दवाई दुकानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। उन्होंने लाईसेंस की वैधता समाप्त होने के बाद भी उर्वरक बेच रहे सहकारी समिति के 560 बोरी खाद को सीज कर लिया। वहीं दो उर्वरक दुकानों को अनियमिता के चलते शो कॉज नोटिस जारी किया है।

उप संचालक संतराम पैकरा ने बताया कि कृषि विभाग की जिला स्तरीय निरीक्षण टीम ने आज कसडोल, गिधौरी एवं लवन में कई राशन दुकानों में दबिश दी। उन्होंने बताया कि कसडोल स्थित उत्तम विपणन एवं प्रक्रिया सहकारी संस्था मर्यादित को जारी उर्वरक प्राधिकार पत्र समाप्त हो चुका है।

बावजूद उनके द्वारा यूरिया खाद का विक्रय किया जा रहा था। उनके भण्डार में 560 बोरी यूरिया पाया गया, जिसे बरामद कर लिया गया है। साथ ही विक्रय पर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जांच के दौरान बलौदाबाजार के लवन स्थित पाण्डेय ट्रेडर्स एवं गिधौरी के अग्रवाल ब्रदर्स के दुकान में अनियमिता पाई गई है। पैकरा ने कहा कि उर्वरक का विक्रय पॉस मशीनों के माध्यम से ही किया जाना है। सहकारी और निजी दुकानों दोनों को इस निर्देश का पालन करना होगा। उन्हें अपने दुकान में आसानी से प्रदर्शित उपलब्ध स्टॉक एवं मूल्य सूची दिखाना होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।