ब्रेकिंग: चीन से आ रही एक और मुसीबत, पहली बार इंसान में मिला बर्ड फ्लू वायरस का H10N3 स्ट्रेन
ब्रेकिंग: चीन से आ रही एक और मुसीबत, पहली बार इंसान में मिला बर्ड फ्लू वायरस का H10N3 स्ट्रेन

बीजिंग। चीन में पहली बार इंसान में बर्ड फ्लू मिला है। 41 वर्षीय शख्स में बर्ड फ्लू का का H10N3 स्ट्रेन पाया गया है। चीन के नेशनल हेल्थ कमिशन ने इसकी पुष्टि की है। यह शख्स चीन के झेनजियांग का रहने वाला है।

एनएचसी ने बताया कि बुखार और अन्य लक्षण दिखने के बाद इस शख्स को बीती 28 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके एक महीने बाद यानी 28 मई को इस शख्स के शरीर में H10N3 स्ट्रेन पाए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि, एनएचसी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि यह शख्स वायरस से संक्रमित कैसे हुआ।

हालांकि, H10N3 स्ट्रेन उतना शक्तिशाली नहीं है और इससे खतरा भी कम है। एनएचसी ने यह भी बताया कि इस वायरस स्ट्रेन के बड़े स्तर पर फैलने की आशंका भी बहुत कम है।

पीड़ित शख्स की स्थिति अब स्थिर है और जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। शख्स के संपर्क में आए लोगों की चिकित्सकीय जांच में कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है।

बता दें कि चीन में एवियन इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू के कई स्ट्रेन मौजूद हैं और इनमें से कुछ इंसानों को भी संक्रमित कर चुके हैं। खासतौर पर वे लोग प्रभावित होते हैं जो पोल्ट्री में काम करते हों। एनएचसी ने यह भी बताया कि अभी तक H10N3 स्ट्रेन दुनियाभर में किसी भी इंसान में नहीं पाया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।