केन्या। केन्या के लामू काउंटी में एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर बड़ा हमला किया गया है।

बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन अल-शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। एक

सरकारी अधिकारी और सशस्त्र समूह ने इस बात की पुष्टि की है। लामू काउंटी के आयुक्त

इरुंगु मेखारिया ने बताया कि एक हमला हुआ है। दोनों पक्षों की तरफ से अभी गोली-बारी

जारी है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं और

कितने घायल हुए हैं।

 

आतंकी समूह ने एक बयान में कहा कि मुजाहिदीन के लड़ाकों ने गुप्त रूप से दुश्मन की

सीमाओं में प्रवेश किया। सैन्य अड्डे को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया है और इस

बेस के एक हिस्से पर प्रभावी नियंत्रण कर लिया है। सशस्त्र समूह ने कहा कि छापे में

अमेरिकी और केन्याई सैनिकों को गंभीर नुकसान हुआ है।

 

बताते चलें कि अल-शबाब को वर्षों पहले सोमाली राजधानी मोगादिशु और अन्य क्षेत्रों में

See also  इस देश में कहर बरपा सकता है कोरोना, हो सकती है 10 लाख लोगों की मौत

अपने ठिकानों से उखाड़ फेंके जाने के बावजूद घातक बम धमाकों और बंदूक हमलों के

अभियान को जारी रखा है। यह समूह केन्या में भी हमले करता है, जिसने अपने हजारों

सैनिकों को अल-शबाब से लड़ने के लिए सोमालिया में भेजा था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।