गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

ब्रेकिंग : बाहुबली नेता स्व. शंकर माली की बेटी की गला घोटकर हत्या, सनसनी

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

11 दिन से थी लापता, एक संदेही हिरासत में

बिलासपुर। बाहुबली और कांग्रेस नेता रहे स्व. शंकर माली की विवाहित पुत्री रीना उर्फ सीमा माली किसी ने गला घोटकर हत्या कर दी। रीना उर्फ सीमा का शव बरामद हुआ है। श्रीमती सीमा माली बीते 11 दिनों से लापता थी। पुलिस ने इस प्रकरण में संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

बीते 5 जनवरी की शाम से रीना माली लापता थी। उसने देर रात मोबाइल पर कॉल कर सूचित किया था कि वह बुधवारी बाज़ार के पास है। अंधेरा होने की वजह से वह सुबह घर आएगी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची।

6 जनवरी को परिजनों ने रीना के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कॉल डिटेल से पुलिस को पता चला कि उसकी लगातार बातचीत मोहल्ले के प्रभात यादव से होती थी।पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

तड़के लापता सीमा का क्षत-विक्षत शव भी बरामद हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संदेही प्रभात यादव ही सीमा का हत्यारा है। सीमा विवाहित प्रभात पर साथ रखने का दबाव बना रही थी, जिस वजह से विवाद हुआ और 6 जनवरी को ही सीमा की प्रभात यादव ने गला घोंटकर हत्या कर दी।

सीएसपी सिविल लाइंस आरएनएस यादव ने कहा कि रीना उर्फ सीमा बीते 11 दिन से लापता थी। सुबह उसका शव मिला है। मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। पूछताछ जारी है। शाम कऱीब चार बजे प्रेस को विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन