टीआरपी न्यूज/ रायपुर/दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की शनिवार को हुई अहम बैठक में केंद्र सरकार

की आर्थिक नीतियों की देश की अर्थ व्यवस्था को हो रहे नुकसान पर चिंता जताई गई।

 

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, अध्यक्ष, नेता विपक्ष और विभिन्न

प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मौजूद रहें। बैठक में विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई है। चर्चा के बाद केन्द्र सरकार ख़िलाफ़ एक

बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है।

 

इस बैठक में सोनिया गाँधी, राज्य सभा सांसद मोतीलाल वोरा और राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ से

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उड़ीसा कांग्रेस के प्रभारी टीएस सिंहदेव, ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज

साहू भी मौजूद रहें।

 

छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री और ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू ने बैठक की जानकारी देते कहा

कि केंद्र सरकार की विनाशकारी आर्थिक नीतियों के खिलाफ 30 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में

“भारत बचाओ रैली” के नाम से एक विशाल रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए कांग्रेस के

नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इस रैली में देश भर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जुटेंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।