टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। अंबिकापुर मेडिकल अस्पताल से आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी पुलिस और अस्पताल प्रबंधन को चकमा देकर फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह क़रीब 9 बजे की है, जब जेल वार्ड में भर्ती दो कैदियों में से एक को नहलाने ले जाया गया था। इस दौरान दूसरा कैदी मौके का फायदा उठाकर अस्पताल से भाग गया।

जानकारी के मुताबिक अस्पताल से फ़रार कैदी दिलभरन उर्फ जोधा पिता बैजनाथ कंवर आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। कैदी करैटी ‘बी’, थाना झिलमिली जिला सूरजपुर का निवासी था और उसे धारा- 450, 376(2)0),376(2)(2) 323 धारा 6 के तहत सजा 7 वर्ष, कठोर कारावास, आजीवन कारावास, 6 माह सश्रम कारावास की सजा मिली थी। आरोपी का उपजेल सूरजपुर से स्थानान्तरण हुआ था। आरोपी को इलाज के लिए 3 जून 2020 को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर भेजा गया था, जहां से वह आज फरार हो गया।

See also  इस जिले के अधिकारियों ने बनाया नॉन स्टॉप दौरे का अनोखा रिकॉर्ड, दिन भर दौरे के बाद रात ग्रामीणों के बीच गुजारी, सुबह फिर निकल पड़े गांववालों से मिलने

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।