BJP Gave Congratulations - लोकसभा में 12 जनजातियों से संबंधित विधेयक पास, बीजेपी में हर्ष
BJP Gave Congratulations - लोकसभा में 12 जनजातियों से संबंधित विधेयक पास, बीजेपी में हर्ष

नई दिल्‍ली। भाजपा ने अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को व्हिप जारी कर उन्हें 10 अगस्त और 11 अगस्त को दोनों सदनों और अन्‍य महत्‍वपूर्ण बैठकों में मौजूद रहने को कहा है। दरअसल संसद के मानसून सत्र के इस अंतिम हफ्ते में पेगासस एवं अन्‍य मुद्दों को लेकर विपक्ष के साथ जारी गतिरोध के थमने के आसार नहीं हैं।

माना जा रहा है कि राज्‍यसभा और लोकसभा से कई महत्‍वपूर्ण बिल पास होने हैं। सदनों में सांसदों की मौजूदगी बनी रहे इसीलिए व्हिप जारी किया गया है। हालांकि इस हफ्ते कई अहम बैठकें भी होनी है।

रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक की शुरुआत भी होगी। बीजेपी संसदीय दल की बैठक उन बैठकों की एक श्रृंखला से पहले आयोजित की जा रही है जिन्‍हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हफ्ते अपने मंत्रिपरिषद के साथ आयोजित करने वाले हैं।

इन बैठकों में केंद्र सरकार की ओर से लिए जाने वाले भावी फैसलों पर चर्चा होने की संभावना है। ये बैठकें विपक्षी दलों के साथ जारी गतिरोध के बीच होने जा रही हैं। संसद में विपक्षी दलों के साथ गतिरोध सोमवार को भी जारी रहा। आज दोनों सदनों में हंगामा के बाद संसद मंगलवार सुबह 11 बजे तक लिए स्थगित कर दी गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।