Breaking-कैप्टन ने बदला तेवर: सिद्धू का पाकिस्तान से रिश्ता, नहीं बनने दूंगा CM, आलाकमान को सीधी चुनौती

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उन्हें सीएम बनाए जाने का विरोध करेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सिद्धू का पाकिस्तान, उसके प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना चीफ कमर जावेद बाजवा से रिश्ते हैं। कैप्टन ने कहा कि यह देश की सुरक्षा का मामला है। बता दें, अमरिंदर के बाद पंजाब में मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धू को प्रमुख दावेदार बताया जा रहा है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिद्धू को मैं अच्छी तरह से जानता हूं। सिद्धू पंजाब में कोई मैजिक नहीं करने जा रहे हैं। वह एक डिजास्टर साबित होंगे। कैप्टन ने आगे कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का फैसला है। वह उनको पीसीसी का चीफ बनाती है बनाएं। लेकिन अगर उन्हें सीएम फेस बनाया गया। अगर उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया तो मैं इसका विरोध करूंगा।

See also  GST Council में इंश्योरेंस पर टल गया फैसला, जानिए क्या हुए महत्वपूर्ण फैसले

देश की सुरक्षा के लिए बताया खतरा

अमरिंदर सिंह सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा तक बता दिया। कैप्टन ने कहा कि यह नेशनल सिक्योरिटी का मसला है। जब अमरिंदर सिंह से पूछा गया कि वह ऐसा क्यों कह रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि उसके पाकिस्तान से बहुत अच्छे संबंध हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से सिद्धू की दोस्ती है। जनरल बाजवा से उसकी दोस्ती है।

पाकिस्तान से कितने हथियार आ रहे हैं, सिद्धू को सीएम बनाना सेफ नहीं

अमरिंदर ने कहा कि हर रोज पंजाब में पाकिस्तान से ड्रोन आते हैं। कितने हथियार, कितने विस्फोटक, आरडीएक्स, पिस्टल वगैरह सब पाकिस्तान से ही तो आ रहे हैं। हमारा कितना लंबा कॉमन बॉर्डर है जो पाकिस्तान से जुड़ता है। ऐसे में सिद्धू को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाना देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। कैप्टन ने कहा कि अगर ऐसा कोई भी फैसला होता है तो वह खुलकर इसका विरोध करेंगे।

See also  3 STATE ASSEMBLY ELECTIONS: कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव में, तो भाजपा को करनी पड़ेगी कड़ी मशक्कत! जरूर पढ़ें ये रिपोर्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।